फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: लव मैरिज से नाराज था भाई, बहन-जीजा को गोली मारी

Sun, 20 Mar 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया है कि यह हत्या जमीन के झगड़े को लेकर हुई है।
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव महदीपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक भाई ने दिनदहाड़े अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चला बहन और जीजा का कत्ल कर दिया। अमृतसर पुलिस ने आरोपी भाई समेत अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम हरजिंदर सिंह वासी मयादिया कलां तहसील अजनाला अपनी पत्नी रजवंत कौर के साथ फतेहगढ़ चूड़ियां से अपने फूफा झिरमल सिंह के पास पंधेर खुर्द जा रहा था। फतेहगढ़ चूड़ियां से थोड़ी दूर रजवंत कौर के सगे भाई गुरजीत सिंह वासी हरड़ खुर्द ने कार से उनके मोटरसाइकिल का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया।

इसके बाद गुरजीत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से रजवंत कौर और हरजिंदर सिंह पर गोलियां चला दीं जिसके बाद दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था

क्राइम
फूफा झिरमल सिंह वासी पंधेर खुर्द ने बताया कि हरजिंदर सिंह और रजवंत कौर ने अदालत में अंतरजातीय विवाह किया था। रजवंत कौर का भाई गुरजीत इससे खुश नहीं था। गुरजीत सिंह ने पहले भी अपनी बहन और जीजा को मार देने की धमकी दी थी।

शनिवार को दोनों के कत्ल के बाद गुरजीत साथियों संग फरार हो गया। एसएसपी जसदीप सिंह सैनी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें