प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
मुरादाबाद। बाबा राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत के बारे में खुफिया एजेंसियों को बड़ा इनपुट हाथ लगा है। इस जगह पर राम रहीम के अनुयायियों की संख्या बहुत ज्यादा है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि उत्तराखंड की सीमा से लगे यूपी के जिलों में हनीप्रीत छिपी हो सकती है।
चूंकि राम रहीम के अनुयायियों की संख्या मुरादाबाद मंडल में काफी है तथा यहां कई सत्संग स्थल भी हैं। इसे लेकर यहां खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। हनीप्रीत का हुलिया और फोटो भी साझा की गई है। पुलिस की टीमें सत्संग स्थल और अनुयायियों पर नजरें रखे हुए हैं।
नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका !
Honeypreet Insan
सूत्रों की मानें तो हनीप्रीत के नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया। इसी के साथ उत्तराखंड की सीमा से लगे मंडलों के पुलिस अधिकारियों को भी अलर्ट किया गया। मुरादाबाद और रामपुर जिलों की सीमाएं उत्तराखंड से मिलती हैं।
संभल के हाकिम सराय में सत्संग स्थल और अमरोहा के गांव सकतपुर में आश्रम है। रामपुर के मिलक खानम और डांडिया वन में काफी अनुयायी हैं। संभावना जताई जा रही है राम रहीम के किसी अनुयायी की मदद लेकर हनीप्रीत यहां छिपी हो सकती है। गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद तक हनीप्रीत राम रहीम के साथ थी, लेकिन बाद में हनीप्रीत गायब हो गई।
किसने क्या कहा ?
हनीप्रीत इंसां
- फोटो : SELF
हनीप्रीत की तलाश में खुफिया एजेंसियां लगी हैं। संभल में उसके होने का इनपुट नहीं मिला है। अगर कहीं उसका पता चलता है तो तत्काल गिरफ्त में लिया जाएगा।
-रविशंकर छवि, एपी संभल
हनीप्रीत का मामला संज्ञान में है। राम रहीम के अनुयायियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इनपुट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार मिश्रा, एसपी अमरोहा
हनीप्रीत की तलाश में खुफिया एजेंसियां जुटी हैं। हमें अभी कोई इनपुट नहीं मिला है। ऐसे मामलों में पुलिस सक्रिय रहती ही है।
- डॉ. विपिन टाडा
मंडलभर में खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं। सभी जिलों में पुलिस भी हनीप्रीत को लेकर गंभीर है। राम रहीम के सभी सत्संग स्थलों पर पुलिस की नजर है, लेकिन अभी तक उसके मंडल में होने की जानकारी नहीं मिली है।
- ओंकार सिंह, डीजाईजी