इसे कहते है बदकिस्मती। पत्नी के ईलाज के लिए एक व्यक्ति ने अपनी भैंस बेच दी। इसके बाद उसे जो पैसे मिले उन्हें भी कोई ले भागा।
मामला राजस्थान के अलवर का है। यहां भगतसिंह चौराहे पर स्थित एक सोनोग्राफी सेंटर में अपनी पत्नी की जांच कराने आए व्यक्ति से अज्ञात व्यक्ति 34500 रुपए लेकर फरार हो गया। खेरली चंद्रावत गांव निवासी जैकमद्दीन ने बताया कि वह अपनी पत्नी बसकरी की रीड हड्डी की जांच कराने के लिए विजय सोनोग्राफी सेंटर पर आया था। उसने जांच के लिए जेब से रखे रुपयों में से जैसे ही 500 रुपए निकाले तो बाकी के 34500 रुपए पास खड़ा युवक छीन कर फरार हो गया। उसने शोर मचाया, लेकिन वह युवक पकड़ में नहीं आया।