फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बाघों को मारकर खून पीने वाले की जेल में मौत

Thu, 14 Apr 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
बाघों को मारकर खाने और उनका खून पीने के आरोप में कैद था शिकारी - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
बिहार के वाल्मीकि ब्याघ्र परियोजना मे हुए नौ बाघों की हत्या मामले में जेल में बंद मास्टर माइंड हरी गुरो की संदिग्ध हालात में बुधवार की शाम मौत हो गई। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में नौ बाघों की हत्या के आरोप में हरी गुरो को एक माह पहले गिरफ्तार किया गया था। हरी गुरो बाघों का खून पीने और मांस खाकर सदा जवान रहने की बात कबूल कर सनसनी फैला दी थी। 
विज्ञापन


बाघों की हत्या मामले में जुर्म कबूल करने के बाद हरि गुरो बगहा (बिहार) जेल में बंद था। तबीयत खराब होने पर बुधवार को बेतिया इलाज के लिए ले जाया गया था। हरी गुरो का इलाज बेतिया के एमजेके अस्पताल में चल रहा था। बुधवार की शाम को इलाज के दौरान अस्पताल हरी गुरो ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


हरी गुरो की मौत के लिए परिवार के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें