फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है साध्वी यौन शोषण केस, जिसमें दोषी राम रहीम को 10 साल की सजा

Mon, 28 Aug 2017 03:29 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 5
बाबा राम रहीम - फोटो : social media
15 साल, एक आरोपी, तारीख-दर-तारीख 200 से ज्यादा सुनवाई और अब जाकर दोषी करार और 10 साल की सजा, लेकिन हालात इतने नासाज थे कि कभी भी कुछ भी हो जाए। जानिए साध्वी यौन शोषण केस में बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
बात साल 2002 की है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के नाम एक गुमनाम चिट्ठी आई, जो तीन पेज की थी। ये चिट्ठी एक महिला की ओर से भेजी गई थी। इसमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की शिकायत की गई। डेरामुखी पर यौन शोषण व दुष्कर्म का आरोप लगाया गया और लिखा गया कि बाबा साध्वियों का यौन शोषण करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
चिट्ठी में दो साध्वियों का भी जिक्र था, जिनके साथ प्रताड़ना होने की बात कही गई थी। कुरुक्षेत्र के एक सेवादार के बारे में लिखा गया कि प्रताड़ना के बाद पूरे परिवार ने डेरे से नाता तोड़ लिया। चिट्ठी में गुहार लगाते हुए सहायता मांगी गई और कहा गया कि मैं अपना नाम पता लिखूंगी तो मुझे मार दिया जाएगा। किसी एजेंसी से मामले की जांच करवाई जाए और पता लगाया जाए कि कहां क्या चल रहा है।

4 of 5
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
पीएमओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सितम्बर 2002 में सीबीआई को इस मामले में जांच के आदेश दिए। सीबीआई ने जांच में आरोप सही पाए और डेरामुखी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिर सीबीआई ने विशेष अदालत में 31 जुलाई, 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया। हालांकि डेरामुखी को जमानत तो मिल गई, लेकिन साल 2012 से केस पंचकूला की अदालत में चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
अब केस में बहस और गवाहियों का दौर पूरा हुआ और आज सीबीाई कोर्ट ने के जज जगदीप सिंह ने बाबा को दोषी करार दिया। केस 2002 में दर्ज हुआ था। साल 2007 में आरोप पत्र ​दाखिला हुआ। पहली सुनवाई जनवरी 2012 में हुई। सीबीआई की अदालत में पहली सुनवाई अक्तूबर 2013 में हुई। केस में बाबा राम रहीम का ड्राइवर मुख्य गवाह है और अब तक 200 से ज्यादा सुनवाइयां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें