फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप केस के दोषी राम रहीम की पूरी कहानी?

Mon, 28 Aug 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 7
गुरमीत राम रहीम सिंह
साध्वी यौन शोषण के 15 साल पुराने मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का नाम आया है जिसमें उन्हें दोषी करार दे दिया गया है। देख‌िए, उनके बारे में सबकुछ।

लोगों के दिलों में भगवान की तरह राज करने वाले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख का पूरा नाम गुरमीत राम रहीम है। लेकिन रहस्य की चादर में लिपटी डेरा के इस बाबा की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है, आइए जानते हैं डेरा में भगवान की तरह पूजे जाने वाले राम रहीम के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलू....
विज्ञापन

राम रहीम का जन्म

2 of 7
गुरमीत राम रहीम सिंह
गुरमीत राम रहीम का जन्म 15 अगस्त 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरूसर के मोदिया में जाट सिख परिवार में हुआ था। महज 7 साल की उम्र में इन्हें डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने यह नाम दिया था। इसके बाद वर्ष 1990 में शाह सतनाम ने अपने देशभर के अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत राम रहीम को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। उस समय राम रहीम की उम्र 23 वर्ष थी। 
विज्ञापन

शिक्षा और शादी

3 of 7
गुरमीत राम रहीम सिंह
राम रहीम ने हाईस्कूल पास करने के बाद हरजीत कौर नाम की लड़की से शादी कर ली। इनकी तीन बेटियां हैं- चरनप्रीत, अमनप्रीत और हनीप्रीत। इसके अलावा एक बेटा भी है जिसका नाम जसमीत सिंह है। इन्होंने बाद में भी एक और लड़की को गोद भी लिया। 

देशभर में हैं 50 आश्रम

4 of 7
ram rahim birthday
डेरा के देशभर में 50 आश्रम हैं। इनका सबसे बड़ा आश्रम हरियाणा के सिरसा जिले में है जो तकरीबन 67 साल से चल रहा है। इसके अलावा डेरा के आश्रम अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक फैले हैं। दुनियाभर में डेरे के अनुयायियों की संख्या लाखों से करोड़ों में है जिसमें लाखों अनुयायी हरियाणा से हैं। 
विज्ञापन

सामाजिक कार्य 

5 of 7
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
डेरा की ओर से कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं, जैसे रक्तदान, गरीबों के लिए मदद मुहैया कराना, लोगों को सही राह दिखाना आदि। इसके अलावा सिरसा में डेरा का एक अस्पताल भी है जहां सस्ते में बीमारों का इलाज किया जाता है। 
 
विज्ञापन

ये मामला भी चर्चा में

6 of 7
बाबा राम रहीम - फोटो : SELF
वर्ष 2007 में राम रहीम को कुछ विज्ञापनों में सिखों के दसवें गुरु (गुरु गोविंद सिंह) के लिबास में दिखाया गया था दिसके बाद सिख संगठनों ने इसपर आपत्ति जताई थी। तब से लेकर सिख डेरा सच्चा सौदा और राम रहीम के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार

7 of 7
ram rahim birthday
हरियाणा के सिरसा में राम रहीम के पास खेती के लिए तकरीबन 700 एकड़ की जमीन है। इसके अलावा राजस्थान में श्रीगंगानगर में एक अस्पताल है जिसमें 175 बेड हैं। डेरा सच्चा सौदा की सारी जमीन-जायदाद को एक ट्रस्ट के जरिए चलाया जाता है जिसके मालिक गुरमीत राम रहीम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें