फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के लिए दूल्हा रूठा तो दुल्हन पक्ष ने बना लिया बंधक

Wed, 30 Mar 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • निकाह के दौरान दूल्हे ने कर दी बाइक की मांग
  • दुल्हन पक्ष के इनकार करने पर रूठ गया दूल्हा
  • बाइक की जिद कर रहे दूल्हे मे निकाह से किया इनकार
  • दूल्हे की हरकतें देख दुल्हन पक्ष ने बना लिया बंधक
  • पुलिस आई और बिना दूल्हे के ही बारात लौट गई
विज्ञापन
दूल्हे की हरकतें देख दुल्हन पक्ष ने बना लिया बंधक - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बिजनौर में दहेज के लोभी दूल्हे ने निकाह पढ़ने की रस्म से कुछ देर पहले ही बाइक की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष ने बाइक देने में असमर्थता जताई तो दूल्हे ने निकाह करने से इनकार कर दिया। दूल्हे के रवैये से भड़के दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों सहित आठ लोगों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। निकाह का खर्चा लौटाने के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी युवती की बारात थाना कोतवाली शहर के गांव मोहल्ला चाहशीरी से आई थी। दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया। निकाह पढ़ने के दौरान दूल्हे और उसके पिता ने दहेज में बाइक की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष ने तंगी का हवाला देते हुए बाइक देने से मना किया तो दूल्हा भड़क गया। उसने बिना बाइक के निकाह करने से इनकार कर दिया। 

दुल्हन पक्ष ने समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन दूल्हा टस से मस नहीं हुआ। मोहल्ले में इसका पता चलते ही रोष फैल गया। दुल्हन के परिजनों और मोहल्लेवालों ने दूल्हे, उसके पिता और दो भाइयों सहित आठ बारातियों को बंधक बना लिया और बाकी बारातियों को वापस भेज दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में हुई वार्ता में दूल्हे के पिता ने दुल्हन पक्ष के निकाह में आए खर्च को लौटाने की बात कही। इस बात पर दोनों पक्ष राजी हो गए। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को छोड़ दिया। एसओ जसवीर सिंह के मुताबिक इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें