गोवा में पुलिस ने एक घर में 20 साल से बंद महिला को छुड़वाया। महिला की उम्र फिलहाल 50 साल के करीब है और उसे उसके 'असामान्य व्यवहार' के चलते बंद किया गया था। महिला को अंधेरे कमरे में बंद किया गया था। एक एनजीओ को जब इस बात का पता लगा उसने पुलिस की मदद से महिला को छुड़वाया।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को अंधेरे कमरे में बंद किया गया था और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। इतना ही नहीं जिस कमरे में महिला को बंद किया गया था वहां लाइट भी नहीं थी। उसे एक खिड़की के जरिए उसे खाना एवं पानी दिया जाता था।