फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने कहा, 'विधायक ने मुझे 50 लाख रुपए में खरीदा था'

Thu, 05 May 2016 06:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विधायक बाबुश मान्सरेते की फाइल फोटो
विज्ञापन
किशोरी से बलात्कार करने के मामले में मामला तूल पकड़ता देख गोवा के आरोपी विधायक ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है। लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


एनडीटीवी के अनुसार, विधायक के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उस पर मानव तस्करी और नाबालिग से रेप करने का मामला दर्ज किया है। क्योंकि किशोरी ने पुलिस में बयान दिया है कि वह नेपाल की रहने वाली है और उसकी सौतेली मां ने उसे 50 लाख में विधायक के हा‌थों बेचा दिया था।

किशोरी ने बताया कि जब से उसे विधायक ने खरीदा तब से उससे घर का काम कराने का अलावा अपने हॉलमार्क स्टोर का भी काम कराता था। उसने बताया कि विधायक पिछले काफी दिनों से उसका बलात्कार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लगाया किशोरी पर चोरी का आरोप

पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं विधायक ने किशोरी पर कैश्‍ा काउंटर से पैसे चुराने का इल्जाम लगाया था।

विधायक ने कहा कि लड़की के माता पिता उसके पास किशोरी की नौकरी लगवाने की गुहार लेकर आए थे तो उसने अपने हॉलमार्क स्टोर में नौकरी पर रख लिया लिया था। लेकिन किशोरी ने कैश काउंटर से पैसे चुराए तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। किशोरी इसी वजह से रेप का अरोप लगा रही है।

गौरतलब है कि आरोपी विधायक बाबुश सेंट क्रूज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी से करीबी बढ़ाने के आरोपों में कांग्रेस ने उसे पार्टी से निकाल दिया था।

बतातें है कि आरोपी विधायक का बेटा रोहित भी पांच साल पहले एक जर्मन किशोरी का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें