झारखंड के रांची जिले से तस्करी करके ट्रेन से पंजाब ले जाई जा रहीं लड़कियों को तस्करों ने चेकिंग की भनक लगते ही रास्ते में गायब कर दिया। गुवाहाटी से चलकर पठानकोट जाने वाली 15651 लोहित एक्सप्रेस से इन लड़कियों को ले जाए जाने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार देर रात जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हो गईं।
दिल्ली चाइल्ड हेल्पलाइन मुख्यालय से यह सूचना बरेली पुलिस को मिली थी। इसके बाद बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी की टीमें पहुंच गईं। ट्रेन देर रात करीब 1.30 बजे जंक्शन पहुंची तो बोगियों की चेकिंग में पता चला कि तस्करों ने लड़कियों को रास्ते में ही उतार दिया था।