फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 13 लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया

Thu, 01 Sep 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ

सार

- दिल्ली की एनजीओ के साथ दी मेरठ पुलिस ने सीमा के कोठे पर दबिश
- नेपाल, कोलकाता, बंगलूरू और राजस्थान की युवतियां कराईं रेस्क्यू 
- जीबी रोड दिल्ली से शिफ्ट हुईं कई लड़कियां कबाड़ी बाजार के कोठों पर
- कुछ युवतियों ने जबरन देह व्यापार तो कुछ ने बताया इसे खानदानी पेशा
विज्ञापन
जीबी रोड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की महिला एनजीओ के साथ मेरठ पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर कबाड़ी बाजार रेड लाइट एरिया स्थित सीमा के कोठे पर दबिश दी। इस दौरान नेपाल, कोलकाता, बंगलूरू और राजस्थान निवासी 13 युवतियां बरामद की गईं। पुलिस ने कोठा संचालिका समेत नौ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनमें कई युवतियों को जीबी रोड दिल्ली के कोठों से यहां शिफ्ट किया गया था। जिससे साफ है कि मेरठ और दिल्ली के बीच देह व्यापार के तार सीधे तौर पर जुड़े हैं।
विज्ञापन

एनजीओ संचालिका ने एसएसपी जे. रविंदर गौड़ को सूचना दी थी कि सीमा के कोठे पर नेपाल समेत देश के कई राज्यों की युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। जिस पर एसएसपी ने सीओ कोतवाली रणविजय सिंह के नेतृत्व में थाना एएचटीयू और देहली गेट पुलिस की टीम बनाकर दबिश देने के निर्देश दिए थे।
दोपहर पुलिस टीमों ने सीमा के कोठे पर छापामारी की तो दूसरे कोठों पर अफरातफरी मच गई।  सीओ कोतवाली ने बताया कि बरामद युवतियों में चार नेपाल, दो बंगलूरू, चार कोलकाता और तीन राजस्थान की रहने वाली हैं। नाबालिग होने के शक पर इनमें से दो युवतियों की उम्र की अलग से जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन

एएचटीयू प्रभारी रश्मि चौधरी के अनुसार मौके से कोठा संचालिका सीमा, उसके सहयोगी विक्रम और सात ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने बताया क‌ि कुछ युवतियों को पहले दिल्ली के जीबी रोड कोठे पर रखा गया, बाद में उन्हें मेरठ लाया गया। बरामद युवतियों की काउंसिलिंग कर पूरी जानकारी जुटाकर ऐसे रैकेटों तक पहुंचने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

बंगलुरू से आई लड़की ने किया खुलासा

हमारा खानदानी पेशा
कुछ युवतियों ने जहां उन्हें झांसा देकर यहां जबरन देह व्यापार में धकेलने की बात कही तो कुछ ने इसे अपना खानदानी पेशा बताकर अपनी मर्जी से यहां आना बताया। पुलिस कह रही है कि पारिवारिक बदनामी के डर से यह ऐसा कह रही हैं।
एनसीआर में सक्रिय सेक्स रैकेट
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सेक्स रैकेट पूरी तरह से सक्रिय है। दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले ही सेक्स रैकेट चलाने वाले दंपति को गिरफ्तार किया था। पता चला था कि जीबी रोड दिल्ली में दो दशक से करीब पांच हजार युवतियों को देह व्यापार के दलदल में धकेला जा चुका है। इनके से कई युवतियों को मेरठ के रेड लाइट एरिया शिफ्ट कर दिया जाता है। जिसके लिए दिल्ली से मेरठ के बीच दलाल पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं। 
कहां गया सूचना तंत्र
पुलिस ने दावा किया कि इनमें से कई युवतियों को उनकी पारिवारिक मजबूरी का फायदा उठाकर झांसा देकर यहां लाया गया है। इनमें से कई युवतियां दिल्ली के जीबी रोड स्थित कोठे से यहां शिफ्ट की गई हैं। सवाल है कि हर बार दूसरे राज्यों की एनजीओ की सटीक सूचना पर ही युवतियों की बरामदगी होती है। स्थानीय पुलिस का सूचना तंत्र कहां खो जाता है। क्या पुलिस साठगांठ के चलते कोई कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें