अनदेखी करने पर एक शख्स ने 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा को कथित रूप से जला कर मार डाला। बाद में आरोपी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह वारदात भीमली थाने के अंतर्गत आने वाले टी नगरपलेम क्षेत्र में हुई।
पुलिस के मुताबिक, पी हरी संतोष सोफा बनाने का काम करता था। वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा पोतनुरू रूपा (20) का काफी समय से पीछा कर रहा था। इंस्पेक्टर जी बाला सूर्या राव ने बताया कि यहां तक कि लड़की के इनकार करने पर भी आरोपी उसका पीछा करता रहा।
शनिवार को दोपहर 12:15 बजे संतोष लड़की के घर गया और उसके ऊपर केरोसिन से भरा पूरा केन उड़ेल कर आग लगा दी। रूपा के भाई उपेंद्र ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी बुरी तरह झुलस गया। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में विजयनगरम इलाके में रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली। उधर उपेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।