फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत करने गई मां-बेटियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 02 Jun 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
representative graphic
विज्ञापन
छेड़छाड़ की शिकायत लेकर आरोपियों के घर गई कक्षा नौ की छात्रा और उसकी मां को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पी‌ड़िता छात्रा से गांव के ही 20 वर्षीय युवक नूर अली ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। इसे लेकर मां-बेट‌ियां उसके घर उलाहना देने गई थीं।
विज्ञापन


मामला पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का है। एनडीटीवी के अनुसार, मां-बेटियों की पिटाई होते एक बीच-बचाव के लिए आए ग्राम पंचायत सदस्य को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

पीटीआई के अनुसार, पिटाई से घायल हुए तीनों लोगों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। तीनों पिटाई करने वाला नूर अली व उसके परिवार के लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने पुलिस से घटना की शिकायत की है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि नूर अली पिछले काफी समय से सबके सामने छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान होकर वह आरोपी के घर शिकायत करने गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें