छेड़छाड़ की शिकायत लेकर आरोपियों के घर गई कक्षा नौ की छात्रा और उसकी मां को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़िता छात्रा से गांव के ही 20 वर्षीय युवक नूर अली ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। इसे लेकर मां-बेटियां उसके घर उलाहना देने गई थीं।
मामला पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का है। एनडीटीवी के अनुसार, मां-बेटियों की पिटाई होते एक बीच-बचाव के लिए आए ग्राम पंचायत सदस्य को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
पीटीआई के अनुसार, पिटाई से घायल हुए तीनों लोगों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। तीनों पिटाई करने वाला नूर अली व उसके परिवार के लोग मौके से फरार हो गए।
पीड़ितों ने पुलिस से घटना की शिकायत की है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि नूर अली पिछले काफी समय से सबके सामने छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान होकर वह आरोपी के घर शिकायत करने गए थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।