फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर युवती को सिरफिरा करने लगा जबरन किस, तमाशा देखते रहे लोग

Fri, 23 Feb 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जबरन किस करने की वारदात सामने आई है। घटना नवी मुंबई के तुर्भे रेलवे स्टेशन की है, जहां युवती लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इस आरोप में 43 साल के नरेश के जोशी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती घंसोली जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंची थी। इस बीच आरोपी नरेश उसके पीछे से नजदीक आया और जबरन किस करने लगा। आश्चर्यजनक है कि वहां मौजूद हर शख्स चुपचाप यह सब देखता रहा और किसी ने नरेश को पकड़ने की कोशिश नहीं की। 

हालांकि, आरपीएफ की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चंद मिनटों में नरेश को प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के पास सब-वे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नरेश ने अपना अपराध कबूल लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि नरेश पर आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें