उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बर्बर हत्या की वारदात सामने आई है। वाराणसी से पास चंदौली में करीब 20 साल की युवती को खून से लथपथ मृत पाया गया है। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास एक गड्ढे में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की खबर मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू कर दी है और सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार घटना स्थल पर दूर तक बिखरा खून देख कर लग रहा है कि युवती की हत्या रेलवे ट्रैक के पास की गई है। उसके बाद उसे दूर तक घसीट कर लाया गया और गड्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या की गुत्थी को जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा। साथ ही कोशिश की जा रही है कि युवती की पहचान करके घर वालों की सूचित किया जाए।