जीआरपी ने पुलिसवालों को पूछताछ के लिए रोका
इटावा में मगध एक्सप्रेस से पुलिस हिरासत में जा रहा कैदी ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। मथुरा पुलिस उसे प्रतापगढ़ से लेकर मथुरा लौट रही थी। जीआरपी इटावा ने पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कैदी का नाम नौशाद है। वह हत्या, धोखाधड़ी के जुर्म में जेल में बंद था। नौशाद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। उसके घर एक टीम भेजी गई है।