फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास को प्रश्न हल करने देकर टीचर ने गोद में बिठा ली मासूम, की अश्लील हरकतें

Sat, 16 Sep 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धौलाना
विज्ञापन
टीजिंग - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सौलाना मार्ग स्थित एक पब्लिक स्कूल के संचालक के बेटे और स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्य कर रहे युवक ने एक मासूम के साथ अश्लील हरकत की। पांचवीं क्लास की स्टूडेंट ने उसकी करतूत का खुलासा किया तो परिजनों के पैरों के नीचे की जमीन सरक गई। पुलिस ने मासूम की शिकायत पर संचालक के बेटे शिक्षक को दबोच लिया है।
विज्ञापन


कस्बा धौलाना में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ रही दस वर्षीय मासूम बच्ची सौलाना मार्ग स्थित एक पब्लिक स्कूल में पांचवीं की स्टूडेंट है। इसी सत्र में उसने यहां स्कूल में एडमिशन लिया है। आरोप है कि सात सितंबर को क्लास के दौरान स्कूल संचालक के बेटे ने क्लास के दौरान स्टूडेंट की बेंच पर बैठकर उसे बदनीयत से छूते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध किया तो डराया !

बच्चों का ध्यान हटाने के लिए ब्लैक बोर्ड पर लिखे प्रश्न हल करने के लिए निर्देशित कर दिया। क्लास में डरी सहमी मासूम ने जब टीचर की हरकत का विरोध नहीं किया तो छुट्टी के बाद उसने उसे घर लौटते समय टोक कर चुप रहने का इशारा किया। मासूम घर पहुंचकर सहमी सहमी सी रही और अगले दिन स्कूल जाने से मना कर दिया।

उसकी नानी ने यह बात अपनी बेटी को बताई। जब वह मायके पहुंची और स्कूल न जाने का कारण पूछा तो बेटी ने टीचर की करतूत बताई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता की शिकायत सही प्रतीत होने पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। एसओ नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें