फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसूर में जर्मन महिला से छेड़छाड़, फोन और पैसे भी लूटे

Wed, 22 Feb 2017 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की महिला के साथ छेड़छाड़ और चोरी की गई है। घटना कर्नाटक के मैसूर में हुई है, जब विदेशी महिला सोमवार की शाम सनसेट देखने के लिए चामुंडी हिल्स पहुंची थी। विदेशी महिला कार्ला (बदला हुआ नाम) करीब 7 बजे अपने होटल लौट रही थी तभी वहां एक छपटमार पहुंच गया।
विज्ञापन


उसने कार्ला का मोबाइल उससे छीन लिया। कार्ला ने इसका विरोध किया तो चोर ने उस पर हमला कर दिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। इतना ही नहीं कार्ला से करीब 2500 रुपये भी छीन लिए गए।एनडीटीवी की खबर के मुताबिक कार्ला वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग पाई। इस हमले में उसे कुछ चोटें भी आई हैं।

पुलिस ने आईपीसी की धारा के तह अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोर का स्कैच बनाने जा रही है, ताकि उसे जल्द ही पकड़ा जा सके। इतना ही नहीं कुछ लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बढ़ रही है महिलाओं से छेड़छाड़

molestation
दक्षिण भारत में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी हाल ही में मलयालम एक्ट्रेस से चलती कार में छेड़छाड़ हुई। घटना केरल के एर्नाकुलम में हुई थी। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

इससे पहले भी पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के एक मकान मालिक ने भी जर्मनी की महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। एक मामला और सामने आया था जिसमें 25 साल की अमेरिकी महिला का पांच आरोपियों ने होटल के अंदर यौन शोषण किया था।

इस आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि मैसूर अपने रॉयल हैरिटेज की वजह से टूरिस्ट की एक खास पसंद माना जाता है। यहां हजारों टूरिस्ट हर साल आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें