फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों के साथ रिश्तेदार ने विवाहिता से किया गैंगरेप, हैवानियत के बाद किया दिल दहला देने वाला कांड

Tue, 29 Aug 2017 07:15 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
एक रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक विवाहिता को हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद दरिंदों ने उसके साथ रूह कंपा देने वाला घिनौना काम किया। शिकायत करने थाने पहुंची पीड़ित को भी पुलिस ने डांटकर भगा दिया। 
विज्ञापन


वारदात उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुई। मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव में विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात को एक रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। हवस मिटाने के बाद आरोपी पीड़ित को कहीं शिकायत करने पर धमकी देकर फरार हो गए। 

दरअसल विवाहिता अपने घर में अकेली थी। पति और परिवार के अन्य लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात में करारी इलाके के तीन युवक उसके घर पहुंचे। युवकों का काफी दिनों से उसके घर आना-जाना था। दरिंदों ने अकेली विवाहिता को दबोच लिया और हैवानियत की। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

फाइल
सुबह घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई लेकिन वो भी खामोश रहे। परिजनों की इस चुप्पी से घबराई विवाहिता दूसरे दिन फरियाद लेकर मंझनपुर कोतवाली पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने डांटकर भगा दिया। 

पुलिस की अनदेखी और दरिंदों की धमकी से सहमी पीड़िता मंझनपुर पहुंची। युवती ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी अशोक कुमार ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें