फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से उड़े जीप के परखच्चे, चार जनों की मौत, दो गंभीर घायल

Tue, 29 Aug 2017 06:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
हादसे में घायलों को संभालते कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर बीती देर रात को हुए एक सड़क हादसे में सवारियों से भरी जीप के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में जीप में सवार चार जनों की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य गंभीर घायल हो गए। उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह हादसा जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर शाहपुरा के समीप मिडवे के नजदीक हुआ। शाहपुरा थाना पुलिस ने चारों शवों का आज सुबह शाहपुरा के राजकीय एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। 

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात शाहपुरा मिडवे के समीप तेज रफ्तार एक जीप जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन जीप को टक्कर मारकर चला गया। इससे जीप में सवार छह जने गंभीर घायल हो गए। इनमें तीन जनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को स्थानीय राजकीय एलबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक और घायल ने देर  रात को दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई, सूचना मिलने पर

एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया - फोटो : Amar Ujala
पुलिस के मुताबिक हादसे में शाहजहांपुर निवासी बाबूलाल यादव(60), टोलड़ा गुजरान प्रागपुरा निवासी प्रकाश चन्द गुर्जर(34),भाभरू निवासी भगवान सहाय गुर्जर और कोटपूतली निवासी मनोज सैनी (25) की हादसे में मौत हो गई। हादसे में गम्भीर घायल अशोक जाट, कैलाश सैनी को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया।

हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची शाहपुरा थाना पुलिस ने जीप में फंसे घायलों व शवों को मशक्कत से बाहर निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया। मौके लगे जाम को आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुचारू करवाया। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। तब वे अस्पताल पहुंचे। वहां कोहराम मच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें