फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर महिला की लूटी आबरू, फिर किया रूह कंपाने वाला घिनौना काम

Tue, 29 Aug 2017 11:17 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
हरियाणा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला को कार में लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर बंधक बनाया और उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी उसे बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। घटना मेवात के नूंह की है। 
विज्ञापन


दरअसल एक महिला नूंह के मेडिकल कॉलेज में अपने मासूम बच्चे का इलाज कराने आई थी। यहां से वापस लौटते समय उसने कार सवार तीन लोगों से लिफ्ट ले ली। कुछ दूर जाने पर आरोपी ने आरोपियों ने कार को सुनसान जगह पर रोक लिया। आरोपियों ने पिस्टल के बल पर महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप किया। 

घटना के बाद आरोपी महिला को सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह से पीड़ित महिला थाने में पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय मामले को झूठा करार देते हुए उसे भगा दिया। 
विज्ञापन


मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में महिला के साथ यह वारदात हुई उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें