फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की युवती से पार्षद के बेटे ने दोस्तों संग किया गैंगरेप, फिर किया रूह कंपाने वाला कांड

Sat, 26 Aug 2017 07:59 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गोरखपुर में बिहार की रहने वाली एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद दिल दहला देने वाले कांड को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


युवती को बहला-फुसलाकर उससे गैंगरेप किया गया। आरोप बिछिया की पार्षद के बेटे नीरज और उसके दोस्त पर लगा है। दरिंदों के चंगुल से किसी तरह छूटकर भागी युवती ने पीएसी कैंप परिसर में पहुंचकर अपनी जान बचाई। 

पीएसी की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस युवती के बयान के आधार पर आरोपी के घर पहुंच गई, मगर मौके से वे फरार हो गए। उसके घर से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है और केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बिहार की युवती गोरखपुर में मौसी के यहां रहती है। शनिवार रात में जंगल तुलसीराम बिछिया ताड़ीखाना अकोलहवा टोला निवासी पार्षद पुष्पा देवी का बेटा नीरज अपने दोस्तों के साथ युवती को घर लेकर पहुंचा और घर के ड्राइंग रूम में दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

फाइल
आरोप है कि उसका तीसरा साथी भी रेप के प्रयास में था, मगर इसी बीच युवती वहां से बचकर निकल भागी। नीरज और उसके दोस्तों ने उसका पीछा किया लेकिन पीड़िता पीएसी कैंप पहुंच गई और वहां मौजूद संतरी को गैंगरेप की जानकारी दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसके पिता राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया।

सीओ गोरखनाथ चारु निगम का कहना है कि युवती की तहरीर पर पार्षद के बेटे और एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। युवती को महिला थाने में रखा गया है। सोमवार उसका मेडिकल कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें