मोबाइल विवाद में एक युवक को जान गंवानी पड़ी है। दलित युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
यूपी के हाथरस की यह घटना है। कोतवाली हाथरस गेट इलाके के गांव चिंतापुर बदन के रहने वाला अजय पुत्र महेंद्र सिंह ट्रक ड्राइवर था। दो भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़े अजय परिवार में अकेला कमाने वाला था। अजय के पिता महेंद्र सिंह के मुताबिक उनके बेटे ने पास के गांव नगला अलगर्जी के रहने वाले चमन पुत्र कालीचरण से कुछ दिनों के लिए एक मोबाइल लिया था।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चमन ने अजय को मोबाइल लौटाने के लिए फोन किया। इस दौरान आरोपियों ने अजय के साथ जमकर गाली-गलौज की और मोबाइल नहीं लौटाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। अजय अपनी और मां की दवा लेने के लिए शहर की ओर आया। चमन को मोबाइल लौटाने के लिए वह मोबाइल को भी साथ ले आया।
मंडी की टूटी चारदीवारी से अंदर आकर वह बाजार की ओर जा ही रहा था कि आरोपी चमन उसे मिल गया। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। चमन ने फोन कर अपने बड़े भाई डीएम उर्फ पवन को बुला लिया। चमन का तीसरा भाई और एक अन्य आरोपी भी मौके पर आ गए।