घर में एक नाबालिग अकेली थी। गांव की चार युवकों का मन डोल गया, सभी ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपियों घिनौना काम कर दिया।
घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। गुलरिहा इलाके में 15 साल की नाबालिग के साथ रविवार को ये गैंगरेप की घटना हुई। आरोप है कि गांव के दो युवक और दो किशोरों ने घर में किशोरी को अकेला पाकर वारदात की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो किशोरों हिरासत में लिया है।
पढ़ें:-तीन दरिंदों के हत्थे चढ़ी महिला प्रधान, रातभर बंधक बनाकर किया गैंगरेप
आपको बता दें कि नाबालिग अपने घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत में काम करने चले गए थे। दोपहर 12 बजे के आसपास हैंडपंप के पास वह बर्तन साफ कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो किशोर समेत चार युवक घर में घुस गए।