गुरुग्राम के रायन इंटरनेशल स्कूल में सात के साल के मासूम की हत्या के बाद एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के गार्डों पर चार साल की मासूम से कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगा है। पढ़ें कहां हुई ये वारदात
घटना बंगलुरू के दसरहल्ली में हुई है। आरोप है कि स्कूल के गार्ड ने कथित तौर पर मासूम पर हमला किया। दरअसल दसरहल्ली में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली मासूम जब घर पहुंची तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पूछताछ करने पर मासूम ने पूरा मामला बताया।
4-year-old girl allegedly assaulted by school's security guard in Bengaluru's Dasarahalli; 3 guards detained. Family suspects sexual assault— ANI (@ANI) September 12, 2017
पढ़ें:-प्रद्युम्नः PM रिपोर्ट के अनुसार नहीं हुआ यौन शोषण, पुलिस का दावा- कंडक्टर ने किया कत्ल
परिजन तुरंत स्कूल में पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन गार्डों को हिरासत में लिया है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बच्ची का यौन शोषण हुआ है या नहीं।