केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। केरल के कन्नूर में बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में बीजेपी ने हाल ही में जनरक्षा यात्रा निकाली थी। लेकिन, कन्नूर में अब भी आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
सीएम पी विजयन के गृह जिले कन्नूर में एक बार फिर एक चार आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। जख्मी आरएसएस कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
Kerala: Four #RSS workers attacked in Kannur, admitted to hospital pic.twitter.com/ZYmKq0U7kX
— ANI (@ANI) November 20, 2017