एक दलित परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर के सेप्टिक टैंक में मिले हैं, घटना के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया। घटना गुजरात के जूनागढ़ जिले के मंगरोल कस्बे की है। पुलिस को अंदेशा है कि इस घटना एक तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय शारदाबेन, 13 वर्षीय रुत्विक, 12 वर्षीय डोली औक सात वर्षीय नेहा के रूप में की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शारदाबेन अपने पति के साथ खेतों में काम करती थीं जो कि बृहस्पतिवार की सुबह काम पर गया था।
पढ़ें:- प्रेमिका की जिद पर युवक ने रची खतरनाक साजिश, दोनों हो गए CCTV में कैद
मंगरोल पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर एचवी राठौड़ ने कहा कि शारदाबेन गोहिल और उनके बच्चों के शव उनके घर के सेप्टिक टैंक में मिले।
पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया इनकी हत्या किसी तेज धारदार हथियार से की गई लगती है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शारदाबेन गोहिल के पिता देवाभाई मेवाडा की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।