एक परिवार देर रात को मेले से लौट रहा था। अचानक उनके साथ ऐसा हुआ कि चार लोगों की मौत हो गई। जानिए क्या हुआ उस परिवार के साथ?...
घटना इलाहाबाद की है। दशहरा मेला घूमने के बाद रविवार रात करीब साढ़े तीन बजे घर लौटने के लिए नैनी स्टेशन पर रेल लाइन पार करते वक्त दो महिलाओं समेत चार लोग तेज रफ्तार भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
वे रेलवे लाइन पर प्लेटफार्म की दीवार से सटकर खड़े थे तभी ट्रेन उन्हें जद में लेते हुए गुजर गई। मृतकों में देवरानी-जेठानी, देवरानी की बेटी और भाई शामिल हैं। सोमवार सुबह रेलवे पुलिस ने शवों के टुकड़े सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए।
रविवार को नैनी में दशहरा मेला लगा था। छोटा चाका में रहने वाले रामबहादुर की पत्नी सुशीला देवी (45) अपनी बेटी शीलू (15), जेठानी बृजकली (58) पत्नी अमर बहादुर तथा औद्योगिक क्षेत्र में विशंभरपुर गांव से आए छोटे भाई विजय कुमार (28) के साथ मेला घूमने गई थी।