कोलकाता पुलिस ने चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया, लेकिन तलाशी के दौरान उनके पास कुछ कागजात मिले जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। कथित तौर पर चारों तस्कर निजी अस्पताल से संचालित किडनी रैकेट से जुड़े हुए हैं।
कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में एसीपी (क्राइम) विशाल गर्ग ने बताया कि चारों तस्करों को शहर के आनंदपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। इनमें एक दंपति भी शामिल है। उन्होंने बताया कि तस्करों को ड्रग्स ले जाने की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तलाशी के दौरान इनके पास से कुछ कागजात मिले जिससे उनके किडनी रैकेट से जुड़े होने की पुष्टि हुई।
ये भी पढ़ें- देहरादून: अस्पताल की आड़ में किडनी का धंधा करने वाले चिकित्सक दंपत्ति गिरफ्तार, खोले कई राज
इस बात की भी जानकारी मिली कि रैकेट का संचालन एक निजी अस्पताल से हो रहा है। सोमवार को गिरफ्तार तस्करों के पास से 316 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया है, जिसका बाजार मूल्य तीन लाख रुपये से अधिक है। उधर, अस्पताल ने अपने परिसर से किसी तरह के किडनी रैकेट के संचालन से साफ इनकार किया है।
ये भी पढ़ें- लोगों की किडनी निकालने वाले इस शख्स ने जेल जाते समय कही ऐसी बात, हंस पड़ा हर कोई
गिरफ्तार तस्करों की पहचान अशफाक अहमद, तेहरुल इस्लाम, वैद्यनाथ बर्मन और उसकी पत्नी जोशना के रूप में हुई है।