फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का विरोध करने पर हैवानों ने पीड़िता के काटे कान

Fri, 06 Jan 2017 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
लचर कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर हमेशा सवालों के घेरे में रहने वाले उत्तर प्रदेश से एक और दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां रेप की कोशिश कर रहे हैवानों ने पीड़िता को ऐसा जख्म दिया है जिसे वह चाह कर भी भूल नहीं पाएगी।
विज्ञापन


यूपी के बागपत में चार आरोपियों ने पीड़िता का गैंगरेप करना चाहा, पर हिम्मत ना हारते हुए पीड़िता ने लगातार अपनी आबरू बचाने के लिए उनका विरोध किया। इस बीच सनक में डूबे सिरफिरों ने पीड़िता के कान काट दिए और उसे जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गए।

घटना चार जनवरी की है और प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि वह जल्द से जल्द इन आरोपियों को शिकंजे में कस लेगी।  
विज्ञापन
Uttar Pradesh: Four men in Baghpat attempting to rape a girl cut off her ears as she repeatedly protested against it. (January 4th) pic.twitter.com/qnRFreOM6E — ANI UP (@ANINewsUP) January 6, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें