फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने लड़की को पिलाई शराब, फिर किया गैंगरेप

Thu, 17 Nov 2016 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद में नाबालिग लड़की को दोस्तों के साथ बार जाना भारी पड़ गया। दरअसल, हैदराबाद की स्टूडेंट के साथ 4 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है। मामला घटकेसर शहर का है और आरोप में गिरफ्तार आरोपियों में से तीन पीड़िता के कॉलेज के ही हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीन स्टूडेंट्स हरीश, समीर और हेमनाथ एक ही कॉलेज के हैं, जबकि चौथे स्टूडेंट का नाम अजय है जो दूसरे कॉलेज का है। इस आरोप में चारों आरोपियों समेत हुक्का पार्लर के मालिक अब्बास को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

हुक्का पार्लर से ले गए कमरे पर 

पीड़िता की शिकायत के अनुसार हुक्का पार्लर में उसे हुक्का और शराब पीने के लिए मजबूर किया गया था। और इसी दौरान एक आरोपी ने उसे छेड़ना शुरु कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया  की खबर के मुताबिक शराब के नशे का फायदा उठाकर लड़के, लड़की को एक कमरे में ले गए।

बेखौफ हरीश ने उसका कमरे के अंदर रेप किया जबकि बाकी सब बाहर खड़े रहे। अगले दिन उन्होंने लड़की को छोड़ दिया और फरार हो गए। असिस्टेंट पुलिस कमीश्नर जी संदीप ने बताया कि अब्बास ने सीसीटीवी को बंद कर दिया था साथ ही फुटेज को भी डिलीट कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें