फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

Thu, 17 Nov 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मेरठ में आठवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला मेरठ के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोस्तों ने छात्रा के साथ करीब आठ महीने तक गैंगरेप किया। दुष्कर्म का खुलासा उस दौरान हुआ जब वह गर्भवती हो गई और उसे बच्चा गिराने की दवाई खिला दी गई।
विज्ञापन


दवाई देने की वजह से पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। घबराए परिजनों ने पुलिस को शिकायत की और इस आरोप में एक युवक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता को दी थी जान से मारने की धमकी

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया पड़ोस के ही एक युवक ने आठ माह पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने पीड़िता को दबाव में ले लिया। बाद में आरोपी अपने एक दोस्त के साथ मिल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बेखौफ आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी अगर उसने मुंह खोला तो उसे और उसके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा।

आरोपियों के डर से किशोरी ने किसी के सामने जिक्र तक नहीं किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई थी। आरोपियों ने खुद ही उसको गर्भपात की दवाई लाकर दे दी थी। इसका सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ गई। थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कहा इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें