मुंबई के कुरार से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने मां के सामने ही अपनी बच्ची का कई बार रेप किया है। हैरान करने वाली बात है यह है कि वह करीब डेढ़ साल से इस दुष्कर्म को दोहराता रहा और विरोध करने पर वह अपनी पत्नी की पिटाई भी करता था। पेशे से कारपेंटर आरोपी पिता को मां-बेटी के शिकायत करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 45 साल का व्यक्ति दिहाड़ी पर कारपेंटरी का काम करता था जबकि पीड़ित की मां बाहर काम करने जाती थी। घर में लड़की के अकेले होने का फायदा उठा कर आरोपी पिता ने बच्ची के अंगों के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू करी दी। एक दिन विरोध करने पर उसने पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बना लिए लेकिन जब पीड़िता मां ने इसका विरोध किया तो उसने मां-बेटी की पिटाई कर दी।