पति की मौत के बाद ससुर ही प्रोफेसर बहु के लिए असुर बन गया। कमरे में बंद कर जो हरकत की, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना, भोपाल के पिपलानी इलाके में हुई। यहां खंडवा निवासी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज खंडवा में प्रोफेसर हैं। उसकी शादी अभिनव होम्स खजूरी कलां निवासी ओमप्रकाश ताम्रकार के बेटे के साथ हुई थी। उनका एक बेटा भी है , जो पहले सेंट जेवियर स्कूल गोविंदपुरा में पढ़ता था। पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रोफेसर ने बताया कि पति की मृत्यु होने के बाद वह खंडवा में अपने बेटे के साथ रहने लगी है।
उन्होंने अपने बेटे का स्कूल में प्रवेश खंडवा में ही करवा दिया है। उनको स्कूल की ओर से टीसी लेने के लिए शनिवार को सेंट जेवियर स्कूल के प्रिंसीपल ने बुलाया था। वह स्कूल पहुंची , तभी उनके ससुर ओमप्रकाश ताम्रकार भी आ गए। वह अपनी बहू को बात करने के बहाने खजूरी कलां स्थित अभिनव होम्स मकान पर ले गए। जहां ससुर ने महिला को एक कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि भगवान ऐसा ससुर किसी को न दे। महिला ने किसी तरह से सीएसपी गोविंदपुरा और टीआई पिपलानी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। दोनों अफसरों ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया गया।