फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: निजी बैंक ने जब्त किया था ट्रैक्टर, तनाव में किसान ने की आत्महत्या

Sun, 01 Jul 2018 10:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक किसान ने कीटनाशकों का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि एक निजी बैंक के रिकवरी एजेंट उसका ट्रैक्टर जब्त करके ले गए थे जिसके बाद वह तनाव में आ गया। मृतक किसान एस तमिलारासन कुड्डालोर के कथ्थुमनारकोइल गांव का रहने वाला था। वह कई सालों से मूंगफली की खेती कर रहा था। उसने साल 2017 में अपने पुराने ट्रैक्टर के बदले नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए प्रइवेट बैंक से लोन लिया था।

विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि लोन अग्रीमेंट के मुताबिक तमिलारासन को कुल 7 लाख 20 हजार रुपये लौटाने थे। इसके लिए उसे 90 हजार रुपये की आठ किश्त भरनी थी। साल 2017 से उसे साल में दो बार ये किश्त देनी थी। उसने पहली दो किश्तें भी पूरी तरह से भर दीं। लेकिन उसने तीसरी किश्त में केवल 50 हजार रुपये भरे जिसमें 40 हजार रुपये बकाया थे। वसूली के लिए बैंक के रिकवरी एजेंट बुधवार को उसके घर भी आए थे।   

जिसके बाद तमिलारासन का बैंक के एजंटों से विवाद हो गया और उसके घर के बाहर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए। आखिर में बैंक एजेंट उसका ट्रैक्टर जब्त करके ले गए। इस बात से तनाव में आकर उसने घर में रखे कीटनाशकों का सेवन कर लिया जिनका प्रयोग खेती के लिए किया जाता है। उसकी पत्नी ने बुधवार की शाम उसे अचेत अवस्था में देखा तो इस बात की सूचना गांव वालों को दी। वह उसे कथ्थुमनारकोइल स्थित अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए जिसके बाद उसे चिदंबरम शहर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अधिक मात्रा में कीटनाशकों का सेवन करने से शुक्रवार की सुबह उसका देहांत हो गया। तमिलासारन की एक बेटी धन लक्ष्मी (16) और एक बेटा थंगादुराई (23) है। उसकी मृत्यु के बाद गांव वालों ने चिदंबरम राजस्व विभाजन कार्यालय से जांच की मांग की है। कावेरी डेल्टा किसान संघ फेडरेशन के साथ गांव के किसानों ने उस निजी बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। किसानों का कहना है कि कुड्डालोर जिले के किसानों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो खेती करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी भी नहीं होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें