फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने व्हॉट्सप पर किया था बीफ को लेकर आपत्तिजनक कमेंट, मौत

Wed, 12 Oct 2016 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीफ को लेकर व्हॉट्सअप पर आपत्तिजनक कमेंट वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार मुस्लिम युवक की मौत पर बवाल खड़ा हो गया है। झारखंड के दिगहारी गांव में मुस्लिम युवक मिनाज अंसारी की मौत पर पुलिस और राज्य सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। खबरों के अनुसार आरोप है कि मिनाज की पुलिस कस्टडी में हुई पिटाई की वजह से मौत हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस कस्टडी में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया। दो दिन भर्ती रहने के बाद उसकी वही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार मिनाज के परिजनों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में हुई पिटाई की वजह से मिनाज की मौत हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मिनाज को पहले से ही दिमाग में कोई बीमारी थी और उसी वजह से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

परिवार ने पुलिस के खिलाफ लिखित में दर्ज करवाई शिकायत

मिनाज की मौत के बाद सब इंस्पेक्टर हरीश पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है और एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। इतना ही नहीं परिजनों ने हरीश पाठक के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है। 2 अक्टूबर को बीफ पर विवादित कमेंट के आरोप में कई युवकों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान मिनाज के अलावा बाकी युवकों को छोड़ दिया गया और उसे हिरासत में ले लिया।

मिनाज के परिजनों को खबर लगी कि उसकी तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। लेकिन, ज्यादा गंभीर हालत होने की वजह से उसे बचाय नहीं जा सका। सरकार की ओर से मिनाज के परिवार को दो लाख रुपये देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें