फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने पीड़ित पर चलाई गोलियां

Thu, 21 Apr 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बाउंसर साथी के साथ सिपाही ने पीड़ित के ऊपर चलाई थीं गोलियां  
  • पिछले 12 दिन में दस पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुए हैं मामले 
  • 12 दिन में आठ पुलिसकर्मी हो चुके हैं गिरफ्तार 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा दिल्ली पुलिस को शर्मसार करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 12 दिन में दिल्ली पुलिस के दस जवानों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है और दिल्ली पुलिस के दो एएसआई समेत आठ जवान गिरफ्तार हो चुके हैं। 
विज्ञापन


ताजा मामला हौजखास थाने का है। हौजखास थाना पुलिस ने पीजी संचालक के ऊपर गोली चलाने व धमकाने केमामले में बुधवार को दिल्ली पुलिस के सिपाही वरूण तोमर को गिरफ्तार किया है। वरूण दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रवि गौतम युसूफ सराय मार्केट के पीछे रहते है और पीजी चलाते हैं। संदीप का पड़ोस में रहने वाले पेशे से बाउंसर संदीप उर्फदीशू से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


संदीप अपने भाई आशीष उर्फ आसू और सिपाही वरूण तोमर के साथ रवि गौतम को 14 मार्च को धमकाने उसके घर पर पहुंच गए थे। इन लोगों ने पहले तो रवि गौतम को धमकाया और फिर उसकेघर पर गोलियां चला दी थीं।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी - फोटो : demo
दिल्ली पुलिस दो राउंड फायरिंग करने की बात कर रही है। आरोपियों द्वारा रवि गौतम को धमकाने व गोली चलाने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वरूण तोमर पिस्टल को कॉक कर रहा है। कॉक कर उसने पिस्टल संदीप को दे दी थी। इसकेबाद संदीप ने फायरिंग की थी। हौजखास थाना पुलिस ने आरोपी आशीष को 17 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था।

सिपाही वरूण तोमर को बुधवार को हौजखास इलाकेसे गिरफ्तार किया गया है। सिपाही वारदात केबाद से ही अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा था।

पुलिस आरोपी संदीप की तलाश कर रही है। संदीप पेशे से बाउंसर है। वरूण एंड्रयूज गंज पुलिस कॉलोनी में रहता है। इस कारण संदीप व आशीष से दोस्ती हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें