फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से हुई दोस्ती, फिर प्यार का इजहार और कर दिया यह घिनौना काम...

Sun, 01 Oct 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फेसबुक से दोस्ती, प्यार का इजहार और फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म...। जी हां सदर बाजार इलाके में फेसबुक से 22 साल की युवती के साथ दोस्ती करने के बाद नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मंदिर घुमाने के बहाने पीड़िता को घर से बुलाया।
विज्ञापन


 

demo pic
बाद में सदर बाजार के एक मकान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अजहर (25) की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सलमा (22)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ बाजार सीताराम इलाके में रहती है।

करीब एक साल पूर्व सलमा की फेसबुक के जरिये अजहर से दोस्ती हुई थी। दोनों पहले फेसबुक पर चेटिंग करने लगे। इधर दोनों ने मिलना शुरू कर दिया। आरोप है कि बुधवार को अजहर ने सलमा को मंदिर घुमाने के बहाने बुलाया। बाद में वह उसे लेकर सदर बाजार के एक मकान में गया।
 
 
विज्ञापन

demo pic
आरोपी ने सलमा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। सलमा के बहोश होते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सलमा को जब होश आया तो उसे अपनी अस्मत लुटने का पता चला। घर जाकर उसने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। अब सदर बाजार थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें