फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : नाबालिग हुई गर्भवती, पिता के कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

Sat, 12 Aug 2017 02:00 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
विज्ञापन
मुंबई के कांदिवली में एक 12 साल की मासूम के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता के पिता एक फूड स्टॉल चलाते हैं, जहां एक 24 साल का व्यक्ति उनके सहायक के रुप में काम करता है। इस घटना को उसी ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी शेखर (बदला हुआ नाम)  को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लड़की के गर्भ में अभी 27 सप्ताह का शिशु पल रहा है, जिसका मतलब यह हो सकता है कि उसे मेडिकली गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है क्योंकि ऐसा
करने से गर्भवती लड़की और अजन्मे बच्चे के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- जीते जी खेला मासूम के जिस्म से, मरने के बाद भी नहीं छोड़ा

बलात्कार का आरोपी, शेखर और उसका मालिक कांदिवली पश्चिम में पड़ोस में रहते थे। चारकोप पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वे एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे, आरोपी शेखर का लड़की के परिवार के साथ काफी मेल-जोल था, वो कभी-कभी उनके घर पर भी रुका करता था।
विज्ञापन


मेडिकली जांच में पता चला है कि उसने नाबालिग से कई बार बलात्कार किया और भविष्य में उससे शादी करने का वादा किया था। परिवार को बलात्कार का पता तब चला जब सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा को पेट में दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।

पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर, चारकोप पुलिस ने आईपीसी की धारओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी पर पॉस्को एक्ट भी लगाया गया है। गुरुवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को दिंडोशी सत्र अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें