फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ जो हॉरर फिल्म देखने के बाद छात्र ने कर ली फांसी

Wed, 30 Aug 2017 04:46 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक छात्र पर हॉरर फिल्म देखना इतना भारी पड़ा कि फिल्म देखने के बाद उसने खुद को फांसी लगाकर अत्माहत्या कर ली। मृतक छात्र 11वीं क्लास में पढ़ता था और उसने पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना दक्षिण कोलकाता के कालीघाट क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 17 साल के श्रीजन चौधरी ने अपने दोस्त के साथ कमरे में बैठ कर हॉरर फिल्म देखी और उसके बाद फांसी लगा ली।
विज्ञापन


पढें: गर्लफ्रेंड ने अंतरंग संबंध बनाने से मना किया तो युवक ने किया कांड

अंग्रेजी वेबसाइट न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार श्रीजन दक्षिण कोलकाता के प्वाइंट स्कूल में पढ़ता था। वह कक्षा 11वीं का छात्र था। वहीं मृतक के परिवार वालों का कहना है कि श्रीजन कुछ दिनों से परेशान दिख रहा था। उनका कहना है कि अपने दोस्त के साथ हॉरर फिल्म देखने के बाद उसका व्यहवार कुछ बदला-बदला सा था। श्रीजन की मां ने बताया कि उनका बेटा हॉरर फिल्म देखने के बाद बहुत परेशान घूम रहा था।

पढें: शादीशुदा प्रेमिका को हासिल करने के लिए मासूम का बेरहमी से कत्ल

हमने उससे पूछना चाहा कि क्या बात है मगर उसने कुछ नहीं बताया। बताया जा रहा है कि घर में किसी को भी श्रीजन के फांसी लगाने का पता नहीं चला। बहुत देर तक श्रीजन के रूम का दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। जिसके बाद श्रीजन का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। वहीं पुलिस ने मृतक छात्र के मोबाइल फोन के अपने हवाले कर दिया है और अत्माहत्या के आलवा अन्य पहलूओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें