फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का अपहरण कर मांगे थे दस लाख, दो घंटे बाद आई रुलाने वाली खबर

Tue, 19 Dec 2017 05:09 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मासूम का अपहरण किया गया, फिर उसके घर 10 लाख की फिरौती का लेटर पहुंचा। दो घंटे बाद ही ऐसी दर्दनाक खबर आई कि सबकी आंखें नम हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। जगतपुर इलाके में मोहन तालाब के पास रहने वाले रईस मियां के 11 वर्षीय बेटे मोहम्मद अयान का रविवार दोपहर घर के पास से अपहरण कर लिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार शाम चार बजे रईस के घर 10 लाख की फिरौती का पत्र पहुंचा। इसके दो घंटे बाद ही डोहरा मोड़ के पास बोरे में बंद अयान की लाश मिली। उसे हाथ-पैर बांधकर बोरे में बंद किया गया था। 

पढ़ें:- पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, गले में बंधा मिला जूते का फीता

गले में रस्सी बंधी थी। पुलिस के मुताबिक, अयान की गला घोटकर हत्या की गई है। घरवालों ने वारदात में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका जताई है। मोहन तालाब के पास रहने वाले रईस मियां मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी आसमां के अलावा 13 साल का बेटा अदनान और 11 साल का अयान था। 
विज्ञापन


रईस के चार छोटे भाइयों में नाजिम जगतपुर में पानी की टंकी के पास रहते हैं, जबकि बाकी तीन भाई फईम, अनवर और शब्बू अपने परिवारों के संग रईस के साथ ही रहते हैं। आसमां के मुताबिक रविवार दोपहर 2:30 बजे वह अयान के साथ बाजार गई थीं। 
विज्ञापन

मृतक मोहम्मद अयान - फोटो : अमर उजाला
लौटते वक्त घर के पास फर्नीचर की एक दुकान पर अयान लकड़ी का खिलौना लेने की जिद करने लगा। इस पर वह अयान को दुकान पर छोड़कर घर आ गईं, लेकिन अयान देर शाम तक घर नहीं लौटा। आसपास खोजने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो बारादरी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। 

शाम चार बजे रईस को घर के दरवाजे पर एक पत्र पड़ा मिला। इसमें अयान के  चाचा अनवर को धमकी देते हुए लिखा था- ‘तुम्हारे भतीजे को जिंदा छोड़ने की कीमत दस लाख है।’ चिट्ठी मिलने के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया। 

पढ़ें:- हत्यारों ने सुनाई डकैतों की झूठी कहानी, पूछताछ में सामने आया बेरहमी से हत्या का 'खौफनाक सच'

उन्हें उसी वक्त अनहोनी की आशंका सताने लगी। घरवालों ने तुरंत ही थाना बारादरी पुलिस को फिरौती का लेटर मिलने की जानकारी दी। पुलिस फिरौती के पत्र की छानबीन कर पाती उससे पहले ही शाम करीब छह बजे यूपी-100 पुलिस को डोहरा मोड़ के पास बच्चे की लाश मिलने की सूचना मिल गई। 

एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि रईस का परिवार बेहद गरीब है। 10 लाख रुपये की फिरौती का लेटर पुलिस को गुमराह करने के लिए लिखा गया होगा। घरवाले नजदीकी रिश्तेदारों पर ही शक जता रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें