फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति ने की खुदकुशी की कोशिश, सामने आई ऐसी वजह हर किसी का खौल गया खून

Sat, 06 Jan 2018 10:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पुलिस के बेरुखी से परेशान एक बुजुर्ग दंपति ने नदी में कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। जिसने भी आत्महत्या की वजह जानी उसका ही खून खौल गया। जानें पूरा मामला 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। गंगीरी थाना इलाके के गांव हसोना जगमोहनपुर के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने अपने बड़े बेटे के अत्याचार और पुलिस की बेरुखी से तंग आकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे काली नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। 

पढ़ें:- एक्स वाइफ से दुखी शख्स ने 13 पेज लिख कर दी जान, जानिए क्या है सुसाइड का सच
विज्ञापन


गनीमत ये रही कि आसपास में घूम रहे लोगों की नजर दंपति पर पड़ गई। उन्होंने दोनों को बचा लिया। गांव कसेरी के पूर्व प्रधान गोपाल यादव ने अपने घर ले जाकर पति-पत्नी को भोजन कराया और गर्म कपड़े दिए। 

हसोना जगमोहनपुर के रहने वाले धर्मपाल सिंह और उनकी पत्नी प्रभा देवी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बड़ा बेटा रोटी देने के बजाए शराब पीने के लिए उनसे ही रुपये मांगता है।
विज्ञापन

crime scene
रुपये नहीं देने पर बड़े बेटे ने 20 दिन पहले बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया था। गला दबाकर मारने की कोशिश की थी पर पड़ोसियों ने बचा लिया था। उस दिन थाने में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस वालों ने वापस घर भेज दिया।

पढ़ें:- प्रेमिका गर्भवती हुई तो युवक ने लगा ली फांसी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

शुक्रवार की रात फिर बेटे ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पूरी रात पति-पत्नी ने घर के बाहर ठंड में काटी। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पति-पत्नी थाने पहुंचे और बेटे की करतूत बताते हुए तहरीर दी, लेकिन थाना पुलिस ने फिर लापरवाही दिखाते हुए दंपति को थाने से वापस कर दिया। 

इससे दुखी पति-पत्नी ने दोपहर करीब एक बजे काली नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। थाने के एसएसआई रामराज यादव के अनुसार बुजुर्ग दंपती की तहरीर पर उनके बेटे को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी, लेकिन बेटा घर पर नहीं मिला।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें