फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पुणे में 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Sat, 20 Jan 2018 03:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पुणे में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। पुणे की तलवडे में 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया गया है। मामले में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप अभी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

बता दें कि दिल्ली में भी कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक 15 साल के नाबालिग लड़के ने 65 साल की बुजुर्ग से ‌कथित तौर पर बलात्कार किया था।घरों में काम करने वाली एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पुलिस में शिकायत दी थी कि सोमवार को जब वह काम से लौट रही थी तो उसके साथ एक लड़के ने सैनिक फार्म्स के पास स्थित एक खुले प्लॉट में रेप किया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर काउंसिलिंग के लिए जूवेनाइल वेलफेयर सेंटर भेज दिया था। पीड़िता के अनुसार आरोपी एक प्लॉट के नजदीक रुका हुआ था। उसके पिता वहीं केयरटेकर का काम करते हैं।
विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह नहा रही थी। वह मदद के लिए चिल्लाई लेकिन आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। भागने से पहले नाबालिग ने महिला को धमकी भी दी वह इस बारे में किसी को ना बताए।

बाद में महिला नेब सराय पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि पहले तो आरोपी के परिजन उसका दोष किसी अन्य पर डालने की कोशिश में थे लेकिन नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें