फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई लाया गया गैंगस्टर कुमार पिल्लई, खोलेगा कई राज 

Tue, 28 Jun 2016 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कुमार पिल्‍लई - फोटो : Patrika
विज्ञापन
वांचित गैंगस्टर कुमार पिल्‍लई को सिंगापुर से मुंबई लाया गया है। उसे चार माह पूर्व सिंगापुर में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को आशा है कि उसको मुंबई लाने से उसके नेटवर्क का खुलासा होगा और उसके कई आदमी ‌गिरफ्तार किये जा सकेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुमार अभी तक सिंगापुर में बैठकर मुंबई में मौजूद अपने गुरगों से काम करवा रहा था। कुमार पिल्लई मुंबई में हत्या, रंगदारी जैसे कई मामलों में वांचित था और वर्ष 1990 में जेल से फरार हो गया था।

कुमार को इस वर्ष फरवरी में इंटरपोल के रेड कार्नर नोटिस जारी करने के बाद सिंगापुर में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

फिंगर प्रिंट के आधार पर हुई पहचान

कुमार का प्रत्यर्पण
कुमार का प्रत्यर्पण  मुंबई पुलिस के पास उसके खिलाफ मौजूद 26 साल पुराने फिंगर प्रिंट के आधार पर किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुमार को स्‍पेशल मकोका कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार कुमार पर एक रंगदारी के, एक हत्या और एक हत्‍या की कोशिश के अलावा एक मकोका का मामला दर्ज है। एक जांच अधिकारी के अनुसार ये समझा जाता है कि कुमार ने अब अपना काम बंद कर दिया है, हालांकि उसके नाम पर धमकी भरे फोन अब भी किए जाते हैं।

दरअसल पिल्‍लई का केंद्र विखरोली रहा है, जहां का वह रहने वाला है। वह कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े लोगों को निशाना बनाता था। पुलिस के अनुसार कुमार के तार लिट्टे से भी जुड़े होने के सबूत मिले हैं।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें