फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कैसे जुटी लाखों की भीड़, खुफिया रिपोर्ट से खुलासा

Sun, 27 Aug 2017 12:36 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट और मैसेज बंद होने के बावजूद पंचकूला में लाखों लोगों की भीड़ कैसे जमा हो गई, इसका खुलासा एक खुफिया रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन


'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को पंचकुला में आगजनी और हिंसा शुरू होने से पहले, हरियाणा पुलिस ने टेलीफोन कॉल और मैसेज सेवा रोक दी थी, इसी दौरान एक कॉल से पता चला है, जिसमें डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों को पंचकूला में इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए, ताकि फैसले के बाद हिंसा की जा सके।

जब टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्टर ने पूछा कि फोन पर हिंसा करने के निर्देश दिए गए थो पुलिस कमिश्नर तो ए एस चावला ने कहा, ऐसे कई कॉल हैं जिनमें ऐसा निर्देश पाया गया है। लेकिन यह जांच की विषय है कि क्या ये डेरा के मुख्य समर्थकों के थे, जिन्होंने निर्देश या अनुयायियों को जारी किया था। उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है जिसे व्यक्तिगत रूप से देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पंचकूला हिंसा: हम गहराई में जाएंगे तो कई चेहरे होंगे बेनकाब: हाईकोर्ट

लेकिन निश्चित रूप से यह संकेत मिलता है कि उनके करीबी समर्थकों और जिला प्रमुखों ने लोगों को एक स्थान पर इकट्ठा होने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि, पुलिस अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। चावला ने बताया कि एक मैसेज का पता चला था जिसमें कहा गया था 'संगत आएगी, संगत बढ़ती चली जाएगी, फिर चलेंगे।'
Trending Videos

45 सदस्यीय कमेटी के तीन सदस्य हिसार में 

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासन का मानना है कि इन कमेटियों की कॉल पर ही पंचकूला में लाखों की भीड़ जुटी। खुफिया तंत्र ने पंचकूला जाने वाले लोगों की जो लिस्ट प्रशासन को थमाई थी, उन्हीं के आधार पर अब पुलिस उनके घरों तक पहुंच रही है। परिवार के लोगों से उनके बारे में पूछताछ की जा रही है कि संबंधित व्यक्ति अभी तक आया है या नहीं। इस मामले की सूचना पर अधिकतर कमेटी सदस्य, ब्लॉक भंगीदास भूमिगत हो गए हैं।  

45 सदस्यीय कमेटी के तीन सदस्य हिसार में 

पुलिस के खुफिया तंत्र की रिपोर्ट के अनुसार हिसार जिले में 45 सदस्यीय कमेटी के जिले में तीन सदस्य हैं। इनमें एक शहर में संत नगर एरिया का निवासी, दूसरा गांव दौलतपुर, तीसरा सदस्य उकलाना का है। खुफिया तंत्र की रिपोर्ट के अनुसार ये वे सदस्य हैं, जो सीधे डेरा प्रमुख प्रबंधन से जुड़े होते हैं। गुरमीत राम रहीम से सलाह मशविरा और संदेश सीधे इनके पास आते हैं। ये इन्हें आगे 25 सदस्यीय कमेटी, फिर ये आगे 15 सदस्यीय कमेटी और फिर सात सदस्यीय कमेटी, ब्लॉक भंगीदास के पास जाते हैं। 
विज्ञापन

इनकी कॉल पर हुई भीड़ एकत्रित 

पुलिस और खुफिया तंत्र के पास इनपुट है कि इसी चैनल से डेरा प्रेमियों को पंचकूला के लिए कॉल की गई थी। यानी सीधे तौर पर कहीं ना कहीं हिंसा करवाने में इनका किसी न किसी रूप में जरूर हाथ है। पुलिस इन्हीं को रडार पर लेकर चल रही है। 

पीएलए और संत नगर के सदस्यों की तलाश 

पुलिस पीएलए के 15 सदस्यीय कमेटी सदस्य, संत नगर के 45 सदस्यीय कमेटी की तलाश में है। दोनों कमेटियों के लोग भूमिगत हो गए हैं। परिवार के लोगों से इनको लेकर पूछताछ की जा रही है। इनके घरों के आसपास पूरी निगरानी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें