फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: घरेलू कलह में छोटे भाई ने किया बड़े का कत्ल

Wed, 25 May 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गांव में घरेलू कलह में सगे भाई की हत्या करने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के अगस्तपार गांव में बीती रात घरेलू कलह में सगे भाई ने जगदीश तिवारी को कुदाल की बेंट (डंडा) से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में जगदीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि जगदीश का छोटा भाई दीपक तिवारी किसी बात पर खार खाए नशे में धुत घूम रहा था। मौका पाकर उसने 40 वर्षीय जगदीश के सिर पर वार कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पहली नजर में पुलिस घटना को गैर इरादतन हत्या का मामला मान रही है लेकिन अभी आरोपी के खिलाफ तहरीर मिलने का इंतजार है। घटना मंगलवार की रात करीब 12 बजे की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें