फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरी जाने वाली ट्रेन में मिला महिला का सिर कटा शव, पहचान बाकी

Wed, 20 Jun 2018 06:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, पुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरी जाने वाली एक यात्री ट्रेन के शौचालय में आज सुबह यहां एक महिला का सिर कटा शव मिला। रेलवे सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि कई घंटे के बाद स्थानीय लोगों ने जिले के डेलांग इलाके में गांधी लेवल क्रासिंग के निकट रेल लाइन पर एक कटा हुआ धड़ देखा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर गगन दास ने बताया, ‘पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर जब गुनुपुर-पुरी ट्रेन पहुंची तब एक यात्री ने करीब सुबह साढ़े छह बजे खून से लथपथ एक धड़ पड़ा हुआ देखा।’ 

विज्ञापन


दास ने संवाददाताओं को बताया कि अभी यह देखा जाना है कि क्या यह सिर उसी धड़ का है। फॉरेंसिक वैज्ञानिकों के साथ सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की एक टीम ने ट्रेन से शव बरामद कर लिया है। 

दास ने बताया, ‘महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और यात्रियों को संदेह है कि यह हत्या का मामला है। ट्रेन में उसकी हत्या कर दी गयी होगी और शौचालय में उसका शव फेंक दिया गया होगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें