फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता की फोन पर होती थी दाऊद से बात, आप नेता का दावा

Wed, 25 May 2016 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के भाजपा नेता और राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे का नाम पुणे में जमीन खरीद-फरोख्त से विवादों में चल ही रहा था कि अब एक और आरोप लगा है। आरोप है कि भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से खडसे की फोन पर बातचीत होती थी।
विज्ञापन


हिदुस्तान टाइम्स के अनुसार, आम आदमी पार्टी के नेता और एथिकल हैकर प्रीति मेनन ने दावा किया है कि जनवरी 2015 से मार्च 2015 के बीच पाकिस्तान के कराची स्थित दाऊद के घर से खडसे को फोन आते थे। हालांकि यह मामला पहले भी सामने आ चुका है जिसमें खडसे ने सफाई दी थी।

खडसे ने अपनी सफाई में कहा कि उसने दाऊद से कभी बात नहीं की उनका फोन हैकरों ने हैक किया था। इसीलिए दाऊद से बात होने का रिकॉर्ड उनके फोन में दिख रहा है।
विज्ञापन


लेकिन खडसे की मुश्किल बढ़ कसती है क्योंकि महाराष्ट्र पुलिस ने भी संकेत दिया है कि खडसे को दाऊद से बात होने के मामले में क्लीन चिट नहीं दी गई।
विज्ञापन

आप नेता की मांग, पुलिस करे जांच

बीजेपी नेता खडसे
आरोपों तिलमिलाए खडसे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र भडण्वीस को पत्र लिखकर मांग की है कि आप नेती प्रीति मेनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा प्रीत मेनन के अलावा मनीश भंगाले और जयेश शाह भी उन लोगों में हैं जिन्होंने पाकिस्तानी टेलीकॉम का डेटाबेस हैक किया था। हैकिंग आईटी एक्ट की धारा 65 और 66(एफ)(1)बी तहत एक संगीन अपराध है।

खडसे ने यह भी मांग की हैकिंग के पूरे मामले की जांच कराई जाए कि हैकरों ने किस तरह से जनता की फोन कॉल्स को हैक किया और उसकी जानकारी पुलिस को सौंपी।

वहीं हैकिंग में नाम आने पर मेनन ने बताया है कि उन्हें लगा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है इसलिए उन्होंने पुलिस कमिश्नर को मिलकर जानकारी दी थी और मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें