फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता करता था रेप, दादी बोली- किसी को मत बताना, तंग आ चुकी बेटी ने उठाया ये कदम

Wed, 04 Oct 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
बीवी की मौत के बाद पहली बार इस वहशी पिता ने अपनी सगी बेटी को हवस का शिकार बनाया था। उस रात जब वो फिर जबरदस्ती करने आया तो तंग आ चुकी बेटी ने ये कदम उठा लिया।
विज्ञापन


रिश्तों को तार-तार करने वाला ये मामला उप्र के संभल जिले से आया है। पिता के छेड़छाड़ से परेशान हो चुकी 17 वर्षीय बेटी ने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर मृतक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

वारदात से पहले ही बनाया था संबंध

पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट के मुताबिक धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात नौ बजे शराबी पिता ने अपने कमरे में सो रही किशोरी से रेप किया। किशोरी ने किसी तरह खुद को पिता से मुक्त किया।

इसके बाद भी पिता किशोरी की ओर दौड़ा तो किशोरी ने पास में रखे डंडे से उस पर कई प्रहार किए। पिता के सिर में पुरानी चोट पर डंडा लगने से उसकी मौत हो गई। किशोरी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

दादी बोली किसी को मत बताना

किशोरी ने बताया कि उसकी मां की आठ साल पहले मौत हो गई थी। दो साल पहले भी उसके पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। यह बात उसने अपनी दादी को बताई लेकिन परिवार की बदनामी के भय से उसे चुप रहने की सलाह दी थी। लेकिन सोमवार रात बात बर्दाश्त से बाहर हो गई।

पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज का जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अता मोहम्मद ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर मृतक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

शुरुआती जांच में आत्मरक्षा में डंडा चलाने की बात आई

दादी के पिता को समझाने के भरोसे के बाद किशोरी शांत रही थी। नशेड़ी पिता ने सोमवार की रात फिर से दुष्कर्म किया तो किशोरी ने आत्मरक्षा में डंडे से प्रहार किया। सिर में पुरानी चोट पर डंडा लगने से पिता की मौत हो गई। 

पुलिस की अभी तक की जांच में आत्मरक्षा में हुई मौत का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस उपाधीक्षक सुदेश कुमार ने दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें